लुधियाना में एक गाड़ी चालक की लापरवाही ने लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़े कर दी है। साथ ही बिजली विभाग को भी लाखों का चुना लगाया है। यह घटना स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी के पास पपीता मार्केट में बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे घटी है, जहां तेज रफ्तार रेत के टिप्पर चालक ने बिजली के खंभों को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक के बाद एक लगातार 10 खंबे और बिजली के तारों प्रभावित हुए और सड़क पर फैल गए।
इस घटना से बड़ी संख्या में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए, जिसके कारण दर्जनों इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप्प पड़ने सहित पावर कॉम विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि एक मकान की छत पर बिजली का भारी भरकम खंबा टूट कर गिरने के कारण मकान का लेंटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही के हादसा देर रात को हुआ अगर उक्त घटना दिन के समय होती तो भारी भीड़ भाड़ वाला इलाका होने के कारण यहां पर बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था।

वहीं हादसा होने के तुरंत बाद ही पुरानी सब्जी मंडी के अंतर्गत पड़ते नानक नगर इलाके सहित दर्जनों रिहायशी एवं औद्योगिक इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप पड़ जिसके कारण लोगों को गर्मी के साथ ही पीने वाले पानी के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। वहां के आम नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला है।
- रावण के साथ 30 फीट का कॉकरोच जला: भड़की AAP ने शिकायत दर्ज कराई, कपिल मिश्रा बोले-दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा
- जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे; 5 महीने से स्टाइपेंड और वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
- राजा भैया के पास कितने हथियार? दशहरे पर 500 लाइसेंसी असलहों की पूजा, बयान से बढ़ी चर्चा
- गेहूं के एमएसपी में बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- बेरोजगारी, अपराध और कर्ज पर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को घेरा
