बठिंडा : पंजाब सरकार नशा के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग नशा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नशे की ओवरडोज से जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान नवयुगदीप सिंह के रूप में हुई है वह गांव बाजक का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह नशा मुक्ति केंद्र से भर्ती था और छुट्टी लेकर रक्षाबंधन पर घर आया था।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनके बेटे को नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया, जिसके बाद थाना नंदगढ़ की पुलिस ने शरणदीप सिंह पर मामला दर्ज कर लिया। मृतक युवक कुछ महीनों के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित नशा पुनर्वास केंद्र में भर्ती रहा था। अब वह रक्षाबंधन पर अपने गांव आया हुआ था।

उसके पिता बलवंत सिंह के अनुसार उसका दोस्त शरणदीप उसे अपनी कार में ले गया और उसे नशीले पदार्थ की ओवरडोज देकर बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल घुद्दा में छोड़ गया, जहां उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. ग्रामीण हरजीत सिंह मान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
