Dharm Desk – फिटकरी एक साधारण किसी चीज होते हुए भी अपने बहुउपयोगी गुणों के कारण लंबे समय से घरेलू और पारंपरिक उपायों का हिस्सा रही है. फिटकरी का उपयोग जहां चिकित्सा में रक्तस्राव रोकने और त्वचा की देखभाल में किया जाता है. इसके धार्मिक महत्व भी बहुत ज्यादा है. खासतौर पर शनिवार के दिन फिटकरी से जुड़े उपायों को अधिक असरदार माना जाता है. जो जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने में सहायक बताए जाते हैं.

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

शनिवार के दिन बाथरूम में एक कटोरे में फिटकरी या खड़ा नमक भरकर रखना एक सरल उपाय माना जाता है. इस कटोरे को हर महीने बदलते रहना चाहिए. ऐसा करने से घर के वातावरण में मौजूद नमी के साथ-साथ नकारात्मकता को भी कम करने में मदद मिलती है और माहौल अधिक सकारात्मक बना रहता है.

घर में शांति बनाए रखने का तरीका

यदि परिवार में बार-बार विवाद या तनाव की स्थिति बनती है, तो शनिवार की रात घर का मुखिया अपने पलंग के नीचे पानी से भरा एक लोटा रख सकता है. अगले दिन उस जल को पीपल के पेड़ में अर्पित करने की परंपरा है, जिससे घर में शांति और आपसी समझ बढ़ने की बात कही जाती है.

घर का वातावरण संतुलित रखने में मदद

घर की खिड़की, दरवाजे या बालकनी के पास शीशे की प्लेट में फिटकरी के छोटे टुकड़े रखे जा सकते है, इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. इसके अलावा, प्रत्येक कमरे में थोड़ी-सी फिटकरी रखने से वातावरण संतुलित रखने में मदद मिलती है. बाहरी नकारात्मक प्रभाव कम होते है.

नजर दोष से बचाव का सबसे आसान तरीका

यदि किसी व्यक्ति को नजर लगी हो, तो फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उसके सिर से पैर तक सात बार घुमाया जाता है. इसके बाद उस टुकड़े को आग में डालने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसे नकारात्मक प्रभाव कम करने वाला उपाय माना जाता है.

धन और उन्नति से जुड़े प्रयोग ऐसे करे

शनिवार को फिटकरी मिले पानी से स्नान करना या कभी-कभी इससे दांत साफ करना लाभकारी माना जाता है. वहीं, महत्वपूर्ण कार्य या साक्षात्कार के समय फिटकरी का छोटा टुकड़ा अपने पास रखना शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है.

दुकान या प्रतिष्ठान में बरकत के लिए उपाय

दुकान या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटकाने की परंपरा भी प्रचलित है. इसे व्यापार में स्थिरता और बरकत बनाए रखने से जोड़कर देखा जाता है.