डेराबस्सी. डेराबस्सी में रहने वाले एक विवाहिता के साथ बड़ी ही अप्रिय घटना हो गई है जिसमें नई नवेली दुल्हन हर दिन अपने पति की रास्ता देख-देख कर रो रही है। इस पूरे मामले में उसके अपने ही परिवार वाले उसके दुश्मन बन गए हैं।
विवाहिता के अनुसार उन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, लड़के के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे लेकिन एक दिन उन्होंने यह आश्वासन दिया कि एक बार फिर से दोनों की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करेंगे और उसके बाद फिर अपनी बहू का दर्जा देंगे। लेकिन इन सभी बातों के बाद हालत अब पूरी तरह बदल गया है। अब लड़का अपने परिवारवालों के साथ उसके घर गया है और अब तक वापस नहीं आया है। उससे किसी भी तरह का संपर्क नही हो पा रहा है।
विवाहिता ने बताया की उसकी शादी के समय ही उनके पति कुलबीर के घर वाले नाखुश थे। विवाहित लड़की ने आरोप लगाया कि 21 सितम्बर की सुबह उसके पति की बहन, बहनोई और अन्य रिश्तेदार उसके पति को अपने साथ ले गए, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं है। दोनो ने अगस्त महीने में शादी कर ली और हालत को देखते हुए हाई कोर्ट से सुरक्षा भी ली थी। इसके बाद ही कुलबीर के वह पटियाला में रहने लगी।
अचानक एक दिन लड़के के घर वाले पटियाला पहुंच गए और जहां मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। वहां कुलबीर के परिवार ने पूजा को अपनी बहू के रूप में अपनाने और रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वे डेराबस्सी आए। यहां एक रात कुलबीर की बहन व अन्य रिश्तेदार उसके साथ एक होटल में रुके, जिन्होंने आश्वासन दिया कि वे कुलबीर को साथ ले जाएंगे और 6-7 अक्तूबर को पूजा से शादी कर देंगे, लेकिन उसके बाद से ही कुलबीन से उसकी पत्नी की ना तो बात हो रही है और न ही कोई संपर्क हो रहा है। पूजा में पुलिस से इस पूरी मामले में मदद की अपील की है।
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर
- दीपावली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, 3 लाइनों पर सुबह 1 घंटा पहले दौड़ेंगी ट्रेनें
- अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर घर के बाहर आधी रात जमकर बवालः BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद और पुलिस ऑफिस के बीच हुई तिखी बहस
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: धान खरीदी के दौरान मिलर्स केन्द्रों से नहीं कर सकेंगे धान उठाव… 4 करोड़ रुपए के सुपुर्द नामा आवेदन को लेकर बढ़ी तारीख… ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित…

