अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले के बोपाराए बाज सिंह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पिता, गुरदियाल सिंह ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मृतकों की पहचान सुखप्रीत कौर (22-23 वर्ष) और जोबनदीप सिंह (24-25 वर्ष) के रूप में हुई है। सुखप्रीत कौर आरोपी गुरदियाल की बेटी थी, जबकि जोबनदीप सिंह काकड़ तरीन गांव का निवासी था।
पुलिस के अनुसार, जोबनदीप सिंह बोपाराए बाज सिंह के पास ट्रैक्टर से मिट्टी की भराई का काम करता था। इस दौरान उसका सुखप्रीत कौर के साथ प्रेम संबंध बन गया। 1 जून को सुखप्रीत के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली। जब गुरदियाल सिंह को अपनी बेटी और जोबनदीप के प्रेम संबंधों का पता चला, तो उसने गुस्से में आकर दोनों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

डीएसपी राजसांसी, इंदरजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में गुरदियाल सिंह को इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। हत्या के बाद गुरदियाल ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह घटना प्रेम संबंधों और पारिवारिक विवादों से जुड़े अपराधों की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है।
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा
- CG Weather Today : बरसेंगे बादल या सताएगी तेज धूप? जानिए छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू

