लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने नया कारनामा किया है। उसने लोगों के आगे रौब मारने के चक्कर में इंटरनेट पर डीएसपी की वर्दी पहने एक वीडियो पोस्ट कर दी। बस इसके बाद क्या था यह बात पुलिस तक पहुंची और बात बढ़ गई। पुलिस ने तुरत एक्शन लेकर उसे ऊपर कार्यवाही की है
पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी करनबीर सिंह उर्फ करन के रूप में हुई है। यह आदमी ने वर्दी सिर्फ इस लिए पहनी थी जिससे वह लोगों के रौब जमा सके और सभी को डरा धमका सके।

जप्त की वर्दी
जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी पुलिस मुलाजिम बनकर शहर में घूम रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने पहले बताया कि वह एक फिल्म में पुलिस मुलाजिम का रोल अदा कर चुका है, जिसके लिए उसने वर्दी ली थी।
पुलिस के पूछने पर वह फिल्म के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जहां यह पता लगाया जा रहा है कि उसने डीएसपी की वर्दी कहां से खरीद की है और उसका वर्दी लेने का क्या मकसद था।
- इजरायली चुनाव में किंगमेकर अरब पार्टी? लिकुड पार्टी ने लगाए धांधली, घूसखोरी, चुनाव चोरी का आरोप
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल

