Dharm Desk – ज्येष्ठ माह की 15 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास बन गया है. आज मासिक शिवरात्रि के साथ-साथ वृषभ संक्रांति, सर्वार्थ सिद्धि योग और बुधादित्य राजयोग जैसे दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहे हैं. इस कारण आज का दिन पूजा-पाठ, साधना और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है. खास बात यह है कि सूर्य देव आज वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे वृषभ संक्रांति का शुभ संयोग बन रहा है.

विवाह में बाधा या जीवनसाथी से तनाव तो करें ये उपाय
मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम अवसर होता है. विशेष रूप से जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव है, उन्हें आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करना चाहिए. भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से जीवन की अड़चनें दूर होगी. माना जाता है कि सच्चे मन से की गई शिव भक्ति जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि लेकर आती है. आज का यह दुर्लभ संयोग भक्तों के लिए विशेष कृपा पाने का सुनहरा अवसर है.
भगवान शिव का अभिषेक करने का मुहूर्त
आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त, विजय मुहूर्त और गोधूलि बेला में शिव पूजा का विशेष महत्व है. कई भक्त रात्रि में शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी करते है. जिससे पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है. शाम 6:54 बजे तक विष्टि करण और उसके बाद शकुनि करण रहेगा. ऐसे में शुभ कार्यों को सोच-समझकर करना चाहिए. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान है. जिससे दिन की ऊर्जा थोड़ी तीव्र रह सकती है. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है.
आज ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक
स्वच्छ वस्त्र धारण करें, इसके बाद शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित करे. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और मिष्ठान का भोग लगाए. ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें. अंत में घी के दीपक से आरती करें.

