नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने भले ही शुरुआत धीमी रफ्तार से किया, लेकिन कुछ दिनों में ही इस फिल्म ने काफी तेजी पकड़ लिया और 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है. इस फिल्म का क्रेज अब काफी दूर-दूर नजर आ रहा है. फिल्म ने अपने रिलीज के 29वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई किया है.

थिएटर्स में बचे थे सिर्फ 25 शोज
बता दें कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को देशभर के सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था. शुरुआत में इस फिल्म के 350 शोज लगे थे, लेकिन एक समय ऐसा आ गया था जब थिएटर्स में इस फिल्म के महज 25 शोज ही बचे थे. लेकिन जैसे ही इस फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी, तो देखते ही देखते फिल्म के 5055 शोज चलने लगे हैं.
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के 29वें दिन कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 5055 शोज के साथ 10 करोड़ की नेट कमाई किया है. इसके साथ ही अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो गया है. यानी कि फिल्म मुश्किल से अब अपना 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा करने से सिर्फ 2 करोड़ रुपये दूर है.
100 करोड़ से कितना दूर फिल्म ‘हनुमान अंश’
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बन कर तैयार की गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है. ट्रेड एनालिस्ट्स का ये भी कहना था कि मिर्जापुर द मूवी के रिलीज से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को कड़ी टक्कर देते हुए 29वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है.
10 साल में लिखी फिल्म की कहानी
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) का कहना है कि उन्हें फिल्म के लिए बॉलीवुड से किसी तरह की मदद नहीं मिली है. इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और उनकी समर्थन की बदौलत फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) आज सुपरहिट साबित हुई है. हनुमान अंश नैनीताल के नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसे लिखने में निर्देशक-लेखक विशाल चतुर्वेदी को करीब 10 साल का समय लगा था.
बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) में शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने लक्ष्मण दास का किरदार निभाया है, जो एक घुमक्कड़ थे और बाद में नीब करौरी बाबा के रूप में सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरुओं में से एक बने. सत्या के अलावा, फिल्म में चंदन आनंद, उदयसिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और मनीष चौधरी जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं.



