चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला आगे आए हैं। राज कुंद्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
पंजाब के कई जिलों में इस समय बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। लोगों के घर और फसलें जलमग्न हो गई हैं। ऐसे में कई लोग पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। राज कुंद्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा कि वहां की स्थिति देखकर उनका मन बहुत दुखी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “यह कोई फिल्म प्रमोशन नहीं है। सिनेमा इंतजार कर सकता है, लेकिन जिन लोगों ने अपने घर, भोजन और जीवन की बुनियादी चीजें खो दी हैं, उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है।”
इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ राहत के लिए दान करने का फैसला किया है.

करण औजला ने भी की अपील
पंजाबी सिंगर करण औजला ने भी देर रात एक वीडियो जारी कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम जितना संभव हो रहा है, उतनी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। औजला ने लोगों से एकजुट होकर इस संकट से निपटने की अपील करते हुए कहा, “मैं जितना हो सकता है, मदद कर रहा हूं। मेरे साथी और मेरी टीम लोगो की सहायता कर रही है। जो लोग मुझे चाहते हैं या नहीं भी चाहते, वे सभी बाढ़ पीड़ितों की थोड़ी-थोड़ी मदद जरूर करें।”
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

