साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) ने साउथ की कई फिल्मों के अलावा ‘आरआरआर’ और बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में अपने एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया है. हाल ही में उनकी नई अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सामने आया है. साथ ही बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी? मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म का टीजर कब आएगा.

एक्टर के जन्मदिन पर आएगी फिल्म की पहली झलक

बता दें कि कुछ देर पहले ही जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. सामने आए पोस्टर में उनका इंटेंस लुक नजर आ रहा है. पोस्टर पर लिखा फिल्म के नाम की जगह पर ‘एनटीआरनील’ लिखा है. साथ ही लिखा है कि इस फिल्म का टीजर 20 मई को रिलीज किया जाएगा. दरअसल, 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन होता है, इसलिए यह दिन मेकर्स ने ये दिन चुना है.

कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म?

जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है. यह फिल्म अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगी. मेकर्स ने पोस्टर पर ही 11 जून 2027 की तारीख दी है, इसका मतलब है कि ये फिल्म इस दिन रिलीज हो सकती है.

फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘उसका राज, उसकी धरती.’ इस एक लाइन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में कोई दमदार किरदार करेंगे. फिल्म का निर्माण ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ और ‘NTR आर्ट्स’ के बैनर तले किया जा रहा है.