दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के चार नंबर गेट स्थित साई राम बेकरी पर फूड विभाग की छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में फूड विभाग के अधिकारी ने जब बेकरी का सामान बनने वाली फैक्ट्री में देखा तो वह दंग रह गए। गंदगी के बीच ब्रेड, क्रीम रोल और पेटिस  बनाई जा रही थी। चारों तरफ गंदगी को देख फूड विभाग के अधिकारी नाराज हुए और फैक्ट्री और बेकरी को सील करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही जांच के लिए उन्होंने कई प्रकार के सैंपल भी लिए।

READ MORE: गैंगरेप और धर्म परिवर्तनः ब्यूटीशियन के साथ 3 लोगों ने रेप की वारदात को दिया अंजाम, 4 आरोपियों में 1 महिला

बताया जा रहा है कि छत के ऊपर रखी पानी की टंकी के दूषित पानी से यह सामग्री बनाई जा रही थी, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ना ही बेकरी संचालक के पास कोई पुख्ता दस्तावेज मिले और ना ही किसी भी प्रकार की पानी की टेस्टिंग की रिपोर्ट, जिसके कारण विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री एवं बेकरी को सील करने के निर्देश दे दिए हैं। फ़ूड अधिकारी में कमलेश दियाबार एवं जितेंद्र सिंह राणा शामिल रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m