Dharm Desk – अक्टूबर में ग्रहों की चाल लगातार बदल रही है और अब 17 अक्टूबर की तारीख खास होने वाली है। इस दिन सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। तुला में पहले से बुध मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। बुधादित्य योग बनने के कुछ दिन बाद 24 अक्टूबर को बुध वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इस योग से जुड़े कामों में जल्दबाजी करने के बजाय दस्तावेज, लेन-देन और जरूरी बातचीत को दोबारा जांच लेना बेहतर रहेगा।

बुध के वक्री होने के बाद ग्रहों का फल पहले जैसा नहीं माना जाता। बुध की वक्री स्थिति 24 अक्टूबर से शुरू होने की गणना दी गई है।ज्योतिष में इस योग को बुद्धि, निर्णय क्षमता, कारोबार, नौकरी और मान-सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। सूर्य 17 अक्टूबर की सायं करीब 7:52 से 7:57 बजे के आसपास तुला में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दोनों ग्रह एक ही राशि में रहेंगे। जिससे इन राशियों की किस्मत चमकेगी।
1.मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह युति साझेदारी और कामकाज से जुड़े मामलों में अहम रह सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे। धन से जुड़े मामलों में भी स्थिति पहले से ओर अच्छे होने के संकेत हैं।
2.मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए यह समय इनके लिए खास रह सकता है। पढ़ाई, प्रतियोगिता, रचनात्मक काम और बच्चों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। कारोबार में भी कोई नया विचार आगे चलकर कमाई का जरिया बन सकता है।
3.कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रह सकती है। अटका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद बन सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या आय बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। परिवार में भी आपकी बात को महत्व मिलेगा। कारोबारियों के लिए बातचीत के जरिए कोई अच्छा सौदा तय हो सकता है।
4.धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय आमदनी के लिहाज से अच्छा रह सकता है। एक से ज्यादा स्रोतों से कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में पहचान बढ़ेगी और काम का असर अधिकारियों तक पहुंच सकता है। कारोबार में पुराने संपर्क फिर काम आ सकते हैं। रुका हुआ आर्थिक काम भी आगे बढ़ सकता है।
5.मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति करियर के मोर्चे पर महत्वपूर्ण रहेगी। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। लंबे समय से प्रमोशन या अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में भी कोई बड़ा फैसला फायदे का सौदा बन सकता है।

