चंडीगढ़। पंजाब में पुलिस थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना बढ़ती ही जा रही है। बीते 20 दिनों में पंजाब के पांच थानों में हैंड ग्रेनेड व आइईडी फेंककर आतंक मचाने का प्रयास किया गया है। इन सभी वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों को लेकर आदेश जारी किया गया है।
ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना से परेशान होकर पुलिस मुख्यालय ने रविवार को राज्य के सभी थानों को रात 10 बजे के बाद अपने गेट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानों व चौकियों में स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
पंजाब के उन थानों की दीवारें ऊंची करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो दीवार छोटी है, जिससे कोई भी आपत्तिजनक घटना न हो सके। इसके साथ ही थानों के बाहर व आसपास सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, जिससे हर आने जाने वाले पर कैमरे की निगाह होगी और सभी चीजें कैप्चर होंगी।

आपको बता दें कि पंजाब में लगातार आतंकी संगठन सक्रिय हैं। गैंगस्टर और आतंकी मिल कर कई वारदात को अंजाम दे रहे है। 20 दिनों में आतंकी-गैंग्सटर नेक्सस अपने गुर्गों से पंजाब में पांच थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकवा चुका है जिनमें से तीन थानों में धमाका हो चुका है। जिला पुलिस मुख्यालयों को सुरक्षा के प्रबंध और कड़े करने के साथ हर आने-जाने वाले पर निगाह रखने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी दलों के लिए प्रचार कर रहे तेजस्वी, जानें क्या है पार्टी प्लान, जानें किन वर्गों को साधने में जुटे नेता
- CG Weather Update : प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
