चंडीगढ़। पंजाब में पुलिस थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना बढ़ती ही जा रही है। बीते 20 दिनों में पंजाब के पांच थानों में हैंड ग्रेनेड व आइईडी फेंककर आतंक मचाने का प्रयास किया गया है। इन सभी वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों को लेकर आदेश जारी किया गया है।
ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना से परेशान होकर पुलिस मुख्यालय ने रविवार को राज्य के सभी थानों को रात 10 बजे के बाद अपने गेट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानों व चौकियों में स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
पंजाब के उन थानों की दीवारें ऊंची करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो दीवार छोटी है, जिससे कोई भी आपत्तिजनक घटना न हो सके। इसके साथ ही थानों के बाहर व आसपास सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, जिससे हर आने जाने वाले पर कैमरे की निगाह होगी और सभी चीजें कैप्चर होंगी।

आपको बता दें कि पंजाब में लगातार आतंकी संगठन सक्रिय हैं। गैंगस्टर और आतंकी मिल कर कई वारदात को अंजाम दे रहे है। 20 दिनों में आतंकी-गैंग्सटर नेक्सस अपने गुर्गों से पंजाब में पांच थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकवा चुका है जिनमें से तीन थानों में धमाका हो चुका है। जिला पुलिस मुख्यालयों को सुरक्षा के प्रबंध और कड़े करने के साथ हर आने-जाने वाले पर निगाह रखने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन, अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश
- छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर भूपेश बघेल का भाजपा पर कड़ा प्रहार, बोले- इन्हें छत्तीसगढ़ से नहीं, यहां की खदानों से है मतलब
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
