पाकिस्तान और इजरायल एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं, लेकिन जल्द ही दोनों देशों के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार गाजा बोर्ड ऑफ पीस मीटिंग में शामिल होंगे. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. गाजा बोर्ड ऑफ पीस मीटिंग की बैठक में शहबाज शरीफ के अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल होंगे. बता दें कि यह पहली बार होगा, जब इजरायल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक साथ किसी बैठक में मौजूद रहेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में होने वाली गाजा बोर्ड ऑफ पीस मीटिंग की बैठक में पाकिस्तानी नेताओं के अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल होंगे. इस बैठक को लेकर पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा है कि पीएम शहबाज और डिप्टी पीएम इशाक डार अच्छी नीयत से इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक से अलग व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक की भी संभावना है. हालांकि इजरायल के साथ मंच शेयर करने को लेकर पाकिस्तान ने सतर्क प्रतिक्रिया दी.

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक को लेकर कहा कि गाजा बोर्ड ऑफ पीस में हिस्सा लेने का इजरायली प्रधानमंत्री का फैसला उनका अपना है. हम उनके फैसले पर कमेंट नहीं करते. पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. उन्होंने कहा कि क्रिकेट का पॉलिटिकलाइजेशन करना या इसे एक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना अफसोस की बात है. भारत के खिलाफ न खेलने का हमारा फैसला यह पक्का करने के लिए था कि खेल को हथियार न बनाया जाए.

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मुख्य इंटरनेशनल मुद्दों पर अपना रुख दोहराने के लिए करना चाहता है, जिसमें फिलिस्तीन के लिए समर्थन, गाजा में तुरंत सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर एक टिकाऊ पॉलिटिकल सॉल्यूशन शामिल है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m