गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार मृत पाए गए. बड़ी बात यह है कि यह चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है. सुबह लगभग आठ बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह जब पोस्ट पर पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर और होमगार्ड चारपाई पर रजाई ओढ़े मृत अवस्था में मिले. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
इस घटना के बाद शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिवारों को राज्य सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह जानकारी खुद दी है.

सीएम मान ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा. मुख्यमंत्री मान ने पोस्ट में लिखा है कि एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान न्योछावर कर दी. पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि प्रदान करेगी, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि दी जाएगी.
- Air India: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की, रियाद-जेद्दा जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें
- पेड़ से टकराई कार, बुझ गए 3 घरों के चिराग! पूर्व विधायक के 2 पड़पोते समेत 3 युवकों की मौत
- स्टेशन चमकाने में करोड़ों खर्च, मरीजों के लिए रैंप तक नहीं; मरीज को व्हीलचेयर से पटरियों के बीच से ले जाने का VIDEO वायरल
- अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: शारजाह जाने वाले 16 यात्रियों की टिकटें निकलीं फर्जी, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
- इंदौर में ‘जल संकट’ या ‘सियासी सिरफुटौव्वल’? कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक; मालिनी गौड़ बोलीं- ‘रहने ही दो, तुमसे न हो पाएगा!’

