प्रदीप मालवीय, उज्जैन। नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव रविवार को धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल यादव विशेष रूप से सुबह होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित हुए।
भस्म आरती में हुए शामिल
राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हुई इस आरती में वे पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने मंदिर के गर्भगृह द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल का अनुभव: “मिलती है आत्मिक शांति”
दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यपाल नंद किशोर यादव ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि ‘महाकाल की नगरी में आकर और बाबा के दर्शन कर मुझे एक अलग ही आत्मिक शांति का अनुभव होता है। यहां की ऊर्जा और भक्ति का वातावरण मन को प्रसन्न कर देता है।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

