लक्ष्य वर्मा. WWE के पूर्व विश्व चैंपियन Dalip Singh Rana उर्फ द ग्रेट खली ने करनाल पहुंचकर पश्चिम बंगाल चुनाव, पंजाब की राजनीति और रेसलर Vinesh Phogat को लेकर बड़ा बयान दिया।खली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 सालों से Mamata Banerjee की सरकार अपनी मनमर्जी से काम कर रही थी, इसलिए बदलाव जरूरी था।
उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण हालात खराब हो चुके थे। हालांकि अब वहां सुधार होगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पर खली ने कहा कि लंबे समय तक शासन करने वालों ने गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में स्थिति सामान्य हो जाएगी।पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर खली ने कहा कि वह भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर है और भाजपा सरकार बनने पर राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है।

रेसलर विनेश फौगाट के दोबारा खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर खली ने कहा कि खिलाड़ियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश ने पहले भी देश का नाम रोशन किया है और आगे भी कर सकती हैं।
- भाषा नियम की डेडलाइन बढ़ी: मराठी सीखने के लिए ऑटो-टैक्सी चालकों को मिली मोहलत, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
- ग्लोबल क्राइसिस: 4 गुना बढ़ा कंटेनर भाड़ा, 90 दिनों में पहुंच रहीं मशीनें
- अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर हादसे का रूप देने सड़क किनारे फेंका शव
- नेपाल में आपदा के बीच वडोदरा मूल का एनआरआई दंपत्ति लापता, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार
- अब भारत में ChatGPT पर भी दिखेंगे विज्ञापन, जानिए किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

