लुधियाना के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. गौरतलब है की लुधियाना के ग्यासपुरा रेलवे फाटक को रेनोवेशन और सुधार के काम के कारण 5 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।
यह बंद 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान लोगों को सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
शहर में आने-जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट का प्रबंध किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शिव चौक और मोहनदाई हॉस्पिटल मार्ग के जरिए वाहनों को फोकल पॉइंट की ओर भेजा जाएगा। वहीं, ढंडारी और फोकल पॉइंट ब्रिज के रास्ते से फोकल पॉइंट और चंडीगढ़ रोड जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई जगहों पर जानकारी बोर्ड लगाए हैं ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। अधिकारियों ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे समय पर वैकल्पिक मार्ग अपनाकर अपने सफर को सुगम बनाएं।

लुधियाना में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे फाटक बंद होने के दिनों में यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ वाले समय से बचें। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम की जा सकेगी।
- वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लगेगी रोक! 728 पदों में इस वर्ग के लिए एक भी Post नहीं, 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- पंजाब एनकाउंटर मामला: हाईकोर्ट सख्त! DGP गौरव यादव से दो हफ्तों के भीतर मांगा जवाब, कहा- पुलिस खुद अदालत न बने
- T20 World Cup 2026 : 7 मैचों में सिर्फ 89 रन… Final में इस फ्लॉप खिलाड़ी को बाहर करेंगे कप्तान सूर्या? टीम इंडिया पर बन चुका है बोझ
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट, स्लीपर सेल नेटवर्क और रिक्रूटमेंट सेल… दिल्ली के बाद मुंबई में टेरर प्रोपेगैंडा का खुलासा, टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए चल रहा था पूरा खेल
- दिल्ली के LG वीके सक्सेना के ट्रांसफर पर सौरभ भारद्वाज का तंज, बोले- ‘बड़े बेआबरू होकर…कर्मों की सजा जरूर’
