लुधियाना के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. गौरतलब है की लुधियाना के ग्यासपुरा रेलवे फाटक को रेनोवेशन और सुधार के काम के कारण 5 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।
यह बंद 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान लोगों को सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
शहर में आने-जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट का प्रबंध किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शिव चौक और मोहनदाई हॉस्पिटल मार्ग के जरिए वाहनों को फोकल पॉइंट की ओर भेजा जाएगा। वहीं, ढंडारी और फोकल पॉइंट ब्रिज के रास्ते से फोकल पॉइंट और चंडीगढ़ रोड जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई जगहों पर जानकारी बोर्ड लगाए हैं ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। अधिकारियों ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे समय पर वैकल्पिक मार्ग अपनाकर अपने सफर को सुगम बनाएं।

लुधियाना में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे फाटक बंद होने के दिनों में यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ वाले समय से बचें। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम की जा सकेगी।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
