पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी आतंकी घटना को टाला है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार बीकेआई मॉड्यूल के कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद एक बड़ी आतंकी घटना को रोक दिया है। जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कुछ दिन पहले राजस्थान से बीकेआई के दो लोगों रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद, उनके साथी विश्वजीत को कोलकाता से और जैक्सन को नकोदर से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से यह ग्रेनेड बरामद किया गया।
सभी आरोपी कनाडा के बीकेआई के सरगना जीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहे थे। विश्वजीत और जैक्सन ने जुलाई के अंत में अपने साथियों के ज़रिए ब्यास से दो हथगोले हासिल किए थे, जिनमें से एक का इस्तेमाल 10 दिन पहले एस.बी.एस. नगर में एक शराब की दुकान को उड़ाने के लिए किया गया था। इस संबंध जांच जारी है।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

