चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, अपराध के महिमामंडन और लगातार हो रही टारगेट किलिंग पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में अदालत जवाब तलब नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा। इन्हीं गंभीर हालातों को देखते हुए हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर पंजाब के डी.जी.पी. को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि सोहाना में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सरेआम हत्या कर दी गई। कोर्ट ने घटना के समय सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए। सरकार की ओर से बताया गया कि कबड्डी मैच के दौरान करीब 900 से 1000 लोग मौजूद थे और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर यह हत्या हुई। हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या वहां सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे थे और सुरक्षा के लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात थे ? सरकार ने बताया कि मौके पर 10 हथियारबंद पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मामले की जांच से जुड़े एस.पी. इन्वैस्टीगेशन, मोहाली सौरव जिंदल भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए उनसे पूछा कि केवल 2 शूटर हजार लोगों की भीड़ में खुलेआम गोलियां चलाकर कैसे फरार हो गए। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
- दिवाली पर सिर्फ 12 दिन खुलता है यह देवी मंदिर, सालभर जलता रहता है अखंड दीपक, अगले साल भी ताजे मिलते हैं फूल
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
