धनेश, रेवाड़ी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिला रेवाड़ी में पहली मई से मकान सूचीबद्ध करने का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान प्रगणक घर – घर जाकर संबंधित परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाएंगे। यह कार्य 30 मई तक चलेगा।

इस संदर्भ में डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, ताकि देश के विकास संबंधी योजनाओं के निर्माण और उनके क्रियान्वयन में सहायता मिले।
33 सवालों के 33 जवाब देने हैं
डीसी ने बताया कि इस जनगणना के दौरान प्रगणक को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं। प्रगणक नागरिकों से मकान की स्थिति, परिजनों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियो/टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी दर.
1900 ब्लॉकों में विभाजित
उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी के मकानों को सूचीबद्ध करने का कार्य 1900 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां प्रगणक घर-घर जाकर जरूरी जानकारी एकत्रित करेंगे। इस कार्य के लिए नियुक्त प्रगणक सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। इस कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
