तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें सभी भारतीयों से ईरान की गैर जरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है. यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी किया गया है कि जब मिडल ईस्ट में युद्ध का तनाव कम होते नजर आ रहा है. दूतावास ने कहा है कि परिस्थितियों में सुधार के बाद भी भारतीय नागरिक अभी ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से पूरी तरह दूर रहें.

भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है. वे अगली सूचना तक ईरान यात्रा से बचें. दूतावास की तरफ से स्पष्ट है कि जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, वे पूरी सावधानी के साथ सतर्कता बरतें.

मिडिल ईस्ट युद्ध बीच ईरान में सुरक्षा स्थिति में सुधार होने के बाद भी इंडियन एम्बेसी ने अपने नागरिकों को बिना बहुत ज्यादा जरूरत के यात्रा से बचने की सलाह दी है. मौजूद भारतीयों को दूतावास में तुरंत पंजीकरण कराने और आपातकालीन नंबरों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. अमेरिका और ईरान में तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशों की बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.

राजनयिकों के अनुसार, वे ईरान के भीतर सुरक्षा की हर बदलती स्थिति पर लगातार बहुत पैनी नजर रख रहे हैं. हालांकि वहां कुछ सकारात्मक बदलाव देखे गए हैं. फिर भी इंडियन एम्बेसी अपने नागरिकों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिए पुरानी हिदायतों को अभी वापस नहीं लिया गया है.

वहां रह रहे भारतीयों को केवल भरोसेमंद समाचार स्रोतों के जरिए ही स्थानीय घटनाक्रमों पर नजर रखने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए गए सभी नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है.

इंडियन एम्बेसी ने साफ कहा है कि अगली सूचना तक ईरान यात्रा से बचें. इसके अलावा दूतावास की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में रह रहे हैं, वो सोच समझकर ही जरूरी यात्रा पर निकलें.

इसके अलावा भारतीय दूतावास द्वारा इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है. दूतावास से इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m