Dharm Desk – राहु और केतु को भले ही छाया ग्रह कहते हो, लेकिन इंसानी जिंदगी पर इनका असर बहुत गहरा होता है। अपनी कोई भौतिक स्थिति न होने के कारण ये जिस ग्रह के संग बैठते हैं। उसी का रंग-रूप अपना लेते हैं। कभी ये रातों-रात आदमी की किस्मत चमका देते हैं, तो वहीं कभी-कभी बेवजह की उलझनों और तनाव का जाल बुनवा देते हैं। खासकर तब जब इनकी दशा या महादशा चलती है।तब इनका असर साफ साफ दिखने लगता है।

कुंडली में पहले या सातवें भाव में राहु प्यार और बगावत का मेल बनाता हैं।अगर किसी की कुंडली के प्रथम या सप्तम (पहला या सातवां) भाव में राहु बैठा हो तो वहां मनपसंद से शादी की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती हैं। ऐसे लोग लीक से हटकर अपने दिल की सुनते हैं और अपनी पसंद से जीवन साथी चुनते हैं। शुरुआत में परिवार को मनाने में पसीने छूट सकते हैं।लेकिन बाद में हालात कुछ हद तक संभल भी जाते हैं। असली चुनौती तो शादी के बाद शुरू होती है जब वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं।

जब बिगड़ने लगता है ग्रहों का तालमे

यदि कुंडली में बाकी शुभ ग्रहों का साथ न मिले तो राहु शादीशुदा जिंदगी में दरार डालने का काम करता है। आकर्षण भले बना रहे पर छोटी-छोटी बातों पर सोच मैच नहीं होती और छोटी-छोटी बात कहासुनी तक पहुंच जाती है। रही-सही कसर परिवार वालों का फालतू दखल पूरा कर देता है। जिससे रिश्ते को बचाना एक भारी टास्क लगने लगता है। कई बार तो ऐसी नौबत आ जाती है कि पति-पत्नी को मजबूरन एक-दूसरे से दूर रहना पड़ता है।

दाम्पत्य जीवन में मिठास घोलने के उपाय

  1. राहु की वजह से रिश्ते में कड़वाहट आ रही हो तो रोजाना लक्ष्मी-नारायण की पूजा करे घर के मंदिर में ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखें जिसमें मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु के चरणों में विराजमान हों। हर शुक्रवार को नियम से पूजा करें और इस मंत्र का जाप करे 108 बार करे…
    ‘ओम लक्ष्मी नारायणाय नमः’
    पूजा के बाद चावल की खीर का भोग लगाएं और पति-पत्नी दोनों इसे प्रसाद के रूप में खाएं।
  2. राहु के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए किसी भी शनिवार को एक पानी वाला (जटा वाला) नारियल बहती नदी या पानी में प्रवाहित कर दें। इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं।
  3. हर बुधवार को किसी गणेश मंदिर जाकर 5 बत्तियों वाला घी का दिया जलाएं। बप्पा को 21 दूर्वा चढ़ाए और उनके 12 नामों का जाप करें। यह उपाय लगातार 21 बुधवार तक करने से रिश्तों की खटास दूर होती है और जिंदगी पटरी पर लौटने लगती है।विघ्नहर्ता गणेश की पूजा करने से राहु का दोष कटता है।