जालंधर में एक हत्या का मामला सामने है, जिसमें पहले आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या की और उसके बाद खुद ही उसके घर वालों को फोन करके इसकी जानकारी भी दे दी। जब घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक वहां खून से सना पड़ा हुआ था जिसे देखकर घर वालों के होश उड़ गए। मामला पुलिस में है, जिसकी जांच की जा रही है।
यह घटना जालंधर के के रहने वाले 29 साल के जसविंदर सिंह के साथ हुई है। वह लोहियां के कुतबीवाल का रहने वाला था। मृतक का शव कपूरथला के गांव जाबोवाल की रोड पर पड़ा मिला था। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में मृतक के भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई जसविंदर को लेने उसके साथी घर आए। मेरे भाई को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उसे कुछ जरूरी काम है। जिसके बाद हमें कथित आरोपियों का फोन आया कि आपके लड़के जसविंदर सिंह का कत्ल कर दिया है, उसका शव गांव जाबोवाल से गांव रामे जाने वाली सड़क पर पड़ा है, आकर ले जाओ। घटना स्थल में मृतक बुरी तरह जख्मी पड़ा था उसको अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांस रुक चुकी थी।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
