मोगा। पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस तानिया के घर में मातम पसरा हुआ है। उनके पिता अनिलजीत कंबोज की उनके ही नर्सिंग होम में हत्या कर दी गई है। एक्ट्रेस के पिता पेशे से डॉक्टर है, लेकिन उनके साथ अचानक यह घटना कैसे घाटी है इसे लेकर परिवारवाले भी चिंतित है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे डॉ. अनिलजीत कंबोज अपने हरबंस नर्सिंग होम के कैबिन में बैठे थे। इस दौरान दो युवक पेट में दर्द की दवा लेने के बहाने आए। दोनों दवा लेने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद करीब 11:30 बजे दोनों एक बार फिर नर्सिंग होम पहुंचे और आते ही उन्होंने डॉ. अनिलजीत पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से डॉ. अनिलजीत वहां गिर पड़े। इसके बाद दोनों पैदल ही वहां से फरार हो गए।

बड़ी बात यह है कि उनका नर्सिंग होम पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी में है। इस स्थिति में दिन के समय नर्सिंग होम जैसे जगह में यह हादसा होना पुलिस सुरक्षा में भी सवाल खड़ा कर दिया है। अब पुलिस नर्सिंग हम में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी करेगी। अनिलजीत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कैथल पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
- नेपाल में तबाही, उत्तराखंड में अलर्टः धामी सरकार में मंत्री मदन कौशिक ने ली ग्लेशियर झीलों की जानकारी, 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कैथल में निकली साइकिल रैली, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
- बिहार में माता-पिता को न्याय दिलाने धरने पर बैठे आदित्य, बोले-प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर रखूंगा अपनी मांग
- सेवा करना सबसे बड़ा धर्म, जरूरतमंद और पात्र लोगों की यथासंभव करें मदद: मनोहर लाल


