Dharm Desk – 9 ग्रहों में सूर्य को राजा और बुध को राजकुमार कहा जाता है. ऐसे में ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही खास होने वाला है. 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. जिसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है. खास बात यह है कि इस समय बुध पहले से ही मिथुन राशि में मौजूद हैं. जिससे सूर्य और बुध की युति बन रही है. ज्योतिष में इस युति को बेहद शुभ माना जाता है, जो बुद्धि, संवाद और करियर में प्रगति के संकेत देती है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य का यह गोचर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा. इसके साथ ही पुण्य काल दोपहर 12:59 से शाम 7:20 तक रहेगा, जबकि महा पुण्य काल 12:59 से 3:19 तक माना गया है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. ज्योतिषविदों का मानना है कि इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन खासतौर पर मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय अधिक लाभकारी साबित हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शुभ संकेत दे रहा है. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और मानसिक तनाव में कमी आएगी. ऊर्जा और आत्म विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है. व्यापार में भी अच्छे अवसर मिलेंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आएगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी साबित होंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता हैं. छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. नौकरी और व्यवसाय में स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार से सुखद समाचार मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस समय अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते है, व्यापार में नए मौके मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा और शुभ समाचार मिलने की संभावना है.