होली का माहौल अब नजर आने लगा है। जालंधर में होली में बाजार बंद करने को लेकर निर्णय हो गया है, जिसके अनुसार दो दिन बाजार बंद करने की बात सामने आई है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा ने इसका ऐलान किया है।
एसोसिएशन के अनुसार होली के अवसर पर कलां बाजार, शेखां बाजार, रैनक बाजार, जीटी रोड, मॉडल टाउन, जालंधर कैंट की सभी सर्राफा बाजार की दुकानें 14 और 15 मार्च को बंद रहेंगी।
इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मार्किट ने भी दुकानें बंद करने का ऐलान किया है। फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्किट एसोसिएशन ने होली वाले दिन फगवाड़ा गेट, मिलाप चौक, रेलवे रोड, शहीद भगत सिंह चौक, प्रताप बाग, चहार बाग, शेर ए पंजाब मार्किट, गुरु नानक मार्किट, सिद्धू मार्किट, अहूजा मार्किट, हांगकांग प्लाजा मार्किट, बेरी मार्किट और कृष्णा मार्किट बंद रखने का निर्णय किया है। बाजार बंद करने को लेकर सभी ने सहमति जताई है।
- अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद : किसानों को मुआवजा देने और कर्ज माफी की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम साय को लिखा पत्र
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज होने वाले दोनों मैच स्थगित, अब इस दिन होंगे मुकाबले
- ‘अब विपक्ष के पास कोई बहाना नहीं बचेगा’, बिहार MLC चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री दीपक प्रकाश
- ‘खड़े हनुमान’ मंदिर में फिर दिखा चमत्कार, प्रतिमा की जांच करने पहुंची टीम की मशीन हुई खराब; प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- यह किसी पार्टी नहीं, देश की आत्मा का मार्च… राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की लोगों से 1 नवंबर को रामलीला मैदान आने की अपील

