अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि पिछले समय से 328 पावन स्वरूपों संबंधी मामला चल रहा है, इस संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब से ईशर सिंह अधारित जांच कमीशन बनाया गया था।
कमिश्नर की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि ये पावन स्वरूप संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से संगत को दिए गए और इनकी बनी भेंटा ट्रस्ट फंड में जमा नहीं कार्रवाई और न ही बिल काटे गए। यह मामला कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा पैसों के घोटाले का है।
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा स्वीकृत की गई ईशर सिंह कमिश्न की रिपोर्ट में 16 दोषियों के नाम स्पष्ट किए गए हैं, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब भी दोषी मानता हैं।
श्री अकाल तख्त साहिब से हुए आदेश की रोशनी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इन 16 दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने इस संबंधी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सरकार द्वारा गठित एस.आई.टी. को जांच में सहयोग देने के आदेश दिए हैं।

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार शिरोमणि कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों के मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
