Dharm Desk – रसोईघर को सिर्फ भोजन पकाने का स्थान नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का एक मुख्य केंद्र माना गया है। हमारे किचन में मौजूद छोटे-छोटे मसाले न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं और सेहत का ध्यान रखते हैं। बल्कि इनका सीधा संबंध घर के माहौल वास्तु और सुख-समृद्धि से भी होता है। इन्हीं किचन के मसालों में से एक है मेथी दाना। दिखने में यह छोटा और पीला दाना बहुत साधारण लगता है। लेकिन इसके औषधीय और सकारात्मक गुणों के कारण इसे बहुत प्रभावशाली माना जाता है। कई बार परिवारों में देखा जाता है कि एक के बाद एक परेशानियां आती ही रहती हैं। कभी घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है। तो कभी आर्थिक तंगी या काम में रुकावटें पीछा ही नहीं छोड़तीं। लाख कोशिशों के बाद भी जब बुरा समय टलने का नाम न ले तो घर के माहौल में फैली नकारात्मकता इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। ऐसे में छोटा सा मेथी दाना घर के वातावरण को बदलकर खुशहाली और शांति लाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

  1. नेगेटिव एनर्जी और बीमारियों से राहत

घर में सुख शांति और समृद्धि का सीधा संबंध वहां व्याप्त ऊर्जा से होता है। जब घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का जमाव होने लगता है।तो बिना किसी बड़ी वजह के कलह, तनाव, उदासी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां घेर लेती हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार मेथी दाना माहौल को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता रखता है।यदि घर में भी बीमारियां लंबे समय तक बनी हुई हैं या परिवार के सदस्य लगातार शारीरिक व मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो मेथी दाने का प्रयोग घर के माहौल को पूरी तरह से बदलने का काम करता है। यह घर के कोने-कोने में फैली उदासी और नकारात्मक तरंगों को समाप्त करता है। जैसे ही घर से नकारात्मकता दूर होती है, सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलता है और घर में एक नई व ताजगी भरी ऊर्जा का संचार होने लगता है।

2.अनहोनी की आशंकाएं दूर रहेंगी

किसी भी मकान का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता बल्कि यही वह स्थान जगह जहां से घर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जाएं प्रवेश करती हैं। अगर घर के मुख्य द्वार पर मेथी दाना रखा जाए तो यह पूरे परिवार के लिए एक अभेद्य सुरक्षा चक्र की तरह कार्य करता है। मुख्य द्वार के पास इसे रखने से बाहर से आने वाली किसी भी प्रकार की बुरी नजर नकारात्मक प्रभाव और अनहोनी घर के अंदर नहीं घुस पाती। यह प्रयोग घर पर आने वाली तमाम दुर्घटनाओं, अचानक आने वाले संकटों और अप्रत्याशित मुसीबतों को टालने में बहुत कारगर माना जाता है। मुख्य द्वार पर मेथी दाना रखने से न सिर्फ परिवार के सदस्यों की सुरक्षा होती है।बल्कि घर में खुशहाली, तरक्की और आर्थिक स्थिरता के नए रास्ते भी खुलने लगते हैं।