केंद्र सरकार ने देश के दो शीर्ष नौकरशाहों को एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किये. अब ये अधिकारी अगले साल तक पद पर बने रहेंगे.
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन के साथ टीवी सोमनाथन 30 अगस्त 2027 तक और गोविंद मोहन 22 अगस्त 2027 तक अपने पदों पर बने रहेंगे.
टी. वी. सोमनाथन भारत के सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक हैं. वे 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्हें अपने बैच के सर्वश्रेष्ठ आईएएस प्रोबेशनर होने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था. उन्होंने वर्ल्ड बैंक में निदेशक के रूप में भी काम किया है. उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी और अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की है.
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं. गोविंद मोहन ने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में PG डिप्लोमा (जुलाई 1986-मार्च 1988) हासिल किया है. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से भी उच्च शिक्षा हासिल की है. गोविंद मोहन 1989 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अगस्त 2024 में गृह सचिव का पद संभाला था.
कैबिनेट सचिव भारत सरकार के सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक होते हैं. जो केंद्र सरकार की नौकरशाही का सर्वोच्च पद माना जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


