रॉकिंग स्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, अब फिल्म का पहले गाने ‘तबाही’ (Tabaahi) का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो भी जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है. शानदार विजुअल्स, दमदार म्यूजिक और यश-कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

यश और कियारा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
बता दें कि ‘तबाही’ (Tabaahi) के म्यूजिक वीडियो के जरिए पहली बार फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की दुनिया की झलक देखने को मिली है. वीडियो में यश (Yash) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की रोमांटिक केमिस्ट्री बेहद खूबसूरती से उभरकर सामने आती है. दोनों कलाकारों के बीच की इमोशनल बॉन्डिंग, शानदार लोकेशंस और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी गाने को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है. म्यूजिक वीडियो सिर्फ एक रोमांटिक गीत नहीं, बल्कि फिल्म की भावनात्मक दुनिया की पहली झलक भी पेश करता है.
विशाल मिश्रा की आवाज का जादू
गाने का संगीत और मशहूर संगीतकार और सिंगर विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने दी है. हिंदी वर्जन के बोल राज शेखर ने लिखे हैं, जबकि इसे कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है. हर भाषा के लिए अलग-अलग गीतकारों ने बोल तैयार किए हैं, जिससे यह गाना देशभर के दर्शकों तक अपनी भावनाओं के साथ पहुंच सके.
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म की कहानी भी उन्होंने यश के साथ मिलकर लिखी है. इस फिल्म में यश (Yash) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

