अमृतसर। कनाडा में लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें मोस्ट वांटेड शूटर का नाम सामने आया है, जिसमें एक का नाम शैरी और दूसरे का नाम दिलजोत रेहल है। दोनों पंजाबी मूल के बताए जा रहे हैं और लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई–गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कनाडा में इन शूटर के निशाने में और भी कई नामी हस्ती के नाम शामिल हैं। यह बड़ा खुलासा तब हुआ जब लुधियाना से बंधु मान सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दावा किया कि इस पूरी फायरिंग का कथित मास्टरमाइंड ‘शीपू’नामक गैंगस्टर है, जिसने कनाडा में बैठे अपने शूटरों को आदेश दिया था कि कैफे पर हमला किया जाए।

इसके साथ ही उनसे कई राज खोले हैं। उसने बताया कि कपिल शर्मा इस गैंग का अकेला टारगेट नहीं है। बल्कि पूरा नेटवर्क कनाडा की कबड्डी लीग्स, बड़े व्यापारियों, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और भारत-कनाडा के बीच आने-जाने वाले हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों तक को टारगेट कर रहा है। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग

