शशांक द्विवेदी, खजुराहो। पन्ना-छतरपुर सीमा पर स्थित पन्ना टाइगर रिज़र्व एरिया में मध्य प्रदेश में स्थित यह 350 साल पुराना महल जो अब The Oberoi Rajgarh Palace भारत की समृद्ध विरासत और लक्ज़री अनुभव को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है। हाल ही में TIME की 2026 की “World’s Greatest Places” की सूची जारी की गई है, जिसमें The Oberoi Rajgarh Palace, को शामिल किया गया है।
जानिए क्या है खासियत इस हेरिटेज पैलेस की
- 350 साल पुराना हेरिटेज पैलेस, के साथ प्रकृति, इतिहास का अनोखा संगम है इस जगह पर
- Khajuraho और Panna National Park के पास स्थित
- UNESCO विश्व धरोहर खजुराहो मंदिरों के करीब
- बुंदेला राजवंश की विरासत और ओबेरॉय की लग्ज़री सर्विस का संगम
- ऐतिहासिक आंगन, नक्काशीदार पत्थर के स्तंभ और भव्य आर्किटेक्चर को संरक्षित किया गया
- बुंदेलखंड और मध्य भारत के पारंपरिक व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्यूज़ीन
- लेकफ्रंट डाइनिंग और हेरिटेज डाइनिंग अनुभव
- पन्ना नेशनल पार्क में टाइगर, लेपर्ड, स्लॉथ बियर और पक्षियों के साथ सफारी अनुभव
शाही मेहमान नवाजी का अनुभव
The Oberoi Rajgarh Palace, में कुल 65 कमरे और सुइट्स हैं, जिन्हें पुरानी भव्यता और आधुनिक सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां ठहरने वाले मेहमानों के लिए झील के किनारे इनफिनिटी पूल (Infinity Pool) और बोट के जरिए स्पा कॉम्प्लेक्स तक जाने की सुविधा दी गई है। खान-पान में क्षेत्रीय बुंदेली स्वाद के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का तड़का लगाया जाता है। शाम के समय होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और इतिहास की कहानियां इस अनुभव को और भी यादगार बना देती हैं। यह महल सिर्फ एक ठहरने की जगह नहीं, बल्कि इतिहास, प्रकृति और लग्ज़री का अनोखा संगम है, जो भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत बनाता है।

