तरनतारन : तरनतारन जिले के गांव बनवालीपुर निवासी एक किसान के इकलौते बेटे की इंग्लैंड में सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर के समाने आने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह युवक दो साल पहले ही रोजी-रोटी के लिए इंग्लैंड गया था। परिवार ने अपने इकलौते 22 वर्षीय बेटे सुखमनप्रीत सिंह के साथ छोड़ने से स्तब्ध है।
कल शाम जब सुखमनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था, तो कार का एक्सीडेंट हो गया, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान सुखमनप्रीत की मौत हो गई।

चार दिन पहले हुई थी बात
चार दिन पहले ही सुखमनप्रीत ने अपने माता-पिता को फोन करके बताया था कि उसने पढ़ाई के साथ-साथ मॉल में काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही वह मेहनत करके इंग्लैंड भेजने के लिए लिया गया कर्ज चुका देगा।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
