शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों में भर्तियों का पैटर्न बदलेगा। अब ESB (Employee Selection Board) (कर्मचारी चयन मंडल) केवल पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) लेगा। विभाग सीधे स्कोरकार्ड से चयन करेंगे।
सैद्धांतिक सहमति मिली
नई व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद सामान्य प्रशासन विभाग से सैद्धांतिक सहमति मिली है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
अमेरिका ट्रेड डील किसान के विरोध में नहीं: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले- किसानों के हितों पर कोई
बार-बार परीक्षा से मिलेगी राहत
नई प्रणाली के लागू होने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग एक से डेढ़ साल का लंबा समय लगता है। नई व्यवस्था के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया मात्र दो से ढाई महीने में पूरी की जा सकेगी। अभ्यर्थियों को भी अलग-अलग पदों के लिए बार-बार परीक्षा देने की मशक्कत से राहत मिलेगी।

Demo Pic
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


