जालंधर। हाल ही में यूट्यूबर के घर पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए हार्दिक और सुक्खा के साथ पकड़े गए दो और आरोपियों को शरण देने के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को काबू किया है।
हार्दिक और सुक्खा के अलावा हिमाचल से गिरफ्तार किए गए पांडे, धीरज और लक्ष्मी को एक दिन के लिए जालंधर में आरोपित ने शरण दी थी लेकिन अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एक रात शरण लेकर आरोपित किसके पास गए थे। इसके अलावा पुलिस ने जालंधर में आरोपितों को शरण देने के मामले में छह लोगों को पूछताछ में शामिल किया है।
हिमाचल में हो गया था पूरा इंतजाम
बताया जा रहा है कि एक बड़ा ग्रुप इसमें काम कर रहा है। वारदात के बाद फरार हुए सभी आरोपितों के ठहरने का इंतजाम जीशान ने किया था। हार्दिक और सुक्खा के फरार होने के बाद हार्दिक अपने घर में रुका था लेकिन सुक्खा, पांडे, धीरज और लक्ष्मी सभी फरार थे और यह सभी प्लानिंग के तहत हिमाचल चले गए थे।

वहां पर सभी के पहुंचने से पहले ही जीशान ने वहां पर रहने वाले वाले साथियों के जरिए उन सभी के लिए रुकने के प्रबंध कर दिए थे। इस दौरान रास्ते में भी कई जगह पर आरोपित रुके थे। ऐसे में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि जहां पर रुके थे, वहां पर उनके जानने वाले उनके पहचान के थे कि वह ऐसे ही शरण लिए थे।
- Malaika Arora: अबाया पहन शेख जायेद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं
- हार्दिक पांड्या से मिलने 2,400 KM पैदल चला फैन, कहानी सुनकर हैरान हुए क्रिकेटर, घर वापसी का भी किया इंतजाम, देखे वायरल VIDEO
- US विदेश मंत्री रुबियो का भारत में प्रदर्शनों पर आया बयान, कहा- यह भारत का आंतरिक मामला, UN एक्सपर्ट्स की टिप्पणी पर कसा तंज
- करोड़ों का बीमा घोटाला और 14 साल की फरारी… ‘लेडी नटवरलाल’ को लखनऊ पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार
- Rajasthan Panchayat Election 2026: कल पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण में कब किस पद के लिए होगी वोटिंग? जानें पूरा शेड्यूल

