कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की स्मार्ट रोड में गहरा गड्ढा हो जाने का मामला सामने आया है। एक बार फिर ग्वालियर शहर की सड़क और उनके निर्माण के साथ रख रखाव पर सवाल उठे हैं। शहर की सड़कों की बदहाली को नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे ने भी स्वीकार किया है।
दरअसल मांढरे की माता से महल गेट की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुआ है,इसलिए इसे शहर की स्मार्ट रोड भी कहा जाता है, लेकिन गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सामने यह धसक गयी। गड्ढा सड़क के फुटपाथ के पास हुआ। गड्ढे में झांकने पर वह अंदर से सुरंग की तरह नजर आया। हैरानी इस बात की भी देखने के लिए मिली कि गड्ढा होने पर कोई बेरिकेड्स नही लगाए गए और न ही इसकी किसी जिम्मेदार ने सुध ली। पास में ही हाथ ठेला लगाने वाले व्यक्ति द्वारा बताया गया कि सड़क के नीचे से गुजरी पानी की लाइन को ठीक करने बड़ा गड्ढा किया गया था। उसके बाद सादा पत्थर के टुकड़ों को इसमे भर दिया गया। सड़क अंदर से खोखली है,जिसके चलते यह धस गयी,वहीं आम लोगो ने भी शहर की सड़कों को लेकर जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर की है
शहर की बदहाल सड़को पर नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे का भी बयान सामने आया है।उनका कहना है कि यह गलती साफ देखने मिल रही है कि सड़कों के निर्माण के दौरान कॉम्पेक्सन का ध्यान नही रखा जा रहा है। जिसके चलते जमीन में पानी के एंटर होते ही यह धस जाती है,ऐसे में आम जनता परेशान होती है।लिहाजा अधिकारियों के साथ ही निर्माण एजेंसीयो को भी सख्त हिदायत दी गयी है कि भविष्य में ऐसे निर्माण न किये जाए। इसके साथ ही ऐसी रोडो को चिन्हित भी किया जा रहा है,ताकि एक्शन लिया जा सके।

