बलवंत भट्ट, मंदसौर। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तस्करों और उनके परिजनों द्वारा नशे की काली कमाई से खड़ी की गई 22 करोड़ 08 लाख 04 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति को एक झटके में ‘फ्रिज’ (जब्त) करने का आदेश जारी करवाया है।
ये भी पढ़ें: बदमाशों का लाइव ‘तांडव’: बीच चौराहे पर दुकानदार को अधमरा होने तक पीटा, फिर हाथ तोड़कर बाइक पर ले गए
मंदसौर पुलिस द्वारा तैयार किए गए 4 बड़े मामलों की गंभीरता को देखते हुए सफेमा (SAFEMA) न्यायालय, मुंबई ने यह कड़ा आदेश जारी किया है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपियों को दबोचा, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और परिजनों की संपत्तियों की भी बारीकी से जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी संपत्ति अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुटाई गई थी।
ये भी पढ़ें: कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल: पहलवानों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, जानें पूरा मामला
साल 2026 में जिले के तीन प्रमुख थाना क्षेत्र भावगढ़, गरोठ और नारायणगढ़ क्षेत्र से जुड़े तस्करों की संपत्तियां शामिल है। पुलिस द्वारा फ्रीज की गई कुल 22.08 करोड़ की संपत्ति में 21 करोड़ 18 लाख रूपए की अचल और 1 करोड़ 07 लाख रूपए की चल संपत्ति शामिल है।

