मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोना भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि 12 किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात को मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से देवरिया जा रही एक लग्जरी कार को पकड़ा। इसके बाद गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें पुलिस को 12 किलो से अधिक सोना मिला। पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों से जब सोने के बारे में पूछा तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाए।
CISF की ऑफिशियल मेल आईडी पर की गई अभद्र टिप्पणी, सीएम योगी को लेकर कही ये आपत्तिजनक बात
इसके बाद जब पुलिस ने पाया की आरोपियों के पास सोने से संबंधित किसी तरह कागजात नहीं है। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

