राकेश कथूरिया, कैथल। ब्लॉक की मार्च 2026 तिमाही की खंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक एलडीएम कार्यालय कैथल में आयोजित की गई। बैठक में डीडीएम नाबार्ड, आरसेटी के निदेशक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं शाखा प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता रही।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना, वित्तीय समावेशन एवं सभी सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए।
एलडीएम सुमन कुमार ने सभी बैंक मेनेजरों को निर्देश दिए कि सभी शाखा अपने ग्राहकों को सम्मान के साथ बैंकिंग सेवाएँ दें, सभी ग्राहकों ख़ासकर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखे, शाखा द्वारा सभी आमजनों को साइबर फ्रॉड तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करना चाहिए।
डीडीएम नाबार्ड जगतार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि जिले के विकास में बैंकर्स की भूमिका अहम है, इसलिए हर पात्र और जरुरत मंद को बैंकों से ऋण जल्दी और सुलभता से मिलने चाहिए।
बैठक नए संकल्पों, बेहतर परिणाम देने की प्रतिबद्धता एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई। अंत में एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक अजय वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और जिले के विकास में भागीदार बनने का संकल्प दोहराया।

