Dharm Desk :- ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, ऐश्वर्य, धन, वैभव, प्रेम और वैवाहिक जीबन का मुख्य कारक माना जाता है। सुख-समृद्धि के प्रतीक शुक्रदेव लगभग 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक वक्री (उल्टी चाल) रहने वाले हैं। वर्तमान समय में शुक्र ग्रह अपनी सामान्य गति से गोचर कर रहे हैं और जल्द ही उनकी ये उल्टी चाल शुरू होगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र की यह 42 दिनों की वक्री अवधि सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन चार विशेष राशियों के लिए ये समय बेहद शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से जातकों को आकस्मिक धन लाभ, करियर में बड़ी उन्नति और जीवन में सुख-समृद्धि के स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो सकते है। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं। जिनके जीवन में शुक्र का यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है।

कर्क राशि

शुक्र का वक्री होना कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है । इस अवधि में परिवार के सदस्यों के साथ आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। माता की ओर से आर्थिक सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे है, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। इसके अलावा, इस दौरान की गई यात्राएं भी लाभदायक और सुखद रहेंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह वक्री चाल आर्थिक दृष्टिकोण से किसी वदारन से कम नहीं है। आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य इस दौरान पूरे हो सकते हैं । पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है। नया व्यवसाय शुरू करने या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। उचित योजना और सूझ-बूझ से किए गए निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

    धनु राशि

    शुक्र का यह परिवर्तन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ आपके सभी लंबित कार्य गति पकड़ेंगे । किसी नए प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी कर सकते हैं। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे है। जिससे आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। नए अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए सही सयम प्रबंधन बहद जरूरी होगा।

    कुंभ राशि

    शुक्र की उल्टी चाल कुंभ राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत खोलने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अबसर मिल सकते है। माता-पिता के सहयोग से आपके कई बड़े और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

    शुक्र को मजबूत करने के अचूक ज्योतिषीय उपाय

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली में शुक्र के कम जोर होने पर भौतिक सुखों में कमी आने लगती है । शुक्र ग्रह को मजबूत करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए कुछ उपाय किए जा सकते है। प्रत्येक शुक्रवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी और शुक्रदेव की पूजा-अर्चना करें। शुक्र के बीज मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का नियमित रूप से जाप करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तु जैसे चावल, दही या सफेद वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ होता है। समाज में महिलाओं का हमेशा आदर करें और उनके साथ शालीन व्यवहार रखे। ज्योतिष में शुक्र का संबंध अंक शास्त्र के मूलांक 6 से भी जोड़ा गया है। मान्यता है कि जिन जातकों का मूलांक 6 है, उन पर शुक्रदेव की विशेष कृपा बरसती है और वे जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख, आधुनिक सुविधाएं और उत्तरोत्तर प्रगति प्राप्त करते हैं।