चंडीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संगरूर-बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य नेशनल हाईवे बुरी तरह धंस गया है। सड़क के धसने के कारण रेत से भरा ट्राला हादसे का शिकार हुआ और अनियंत्रित हो कर पलट गया। बड़ी बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही इस सड़क की मरम्मत हुई थी और उसके बाद इतना भयानक हादसा कई सवाल खड़े कर रहा है। भयानक हादसे के बाद ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया।
ट्राला ड्राइवर ने बताया कि यह हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद उसने मुख्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस हादसे की जानकारी दी लेकिन दोपहर 1 बजे तक भी जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ड्राइवर ने कहा कि ट्राला मालिक और उसने मिलकर हाईवे पर खुद ही कमान संभाली और रूट डायवर्ट किया ताकि कोई बड़ी घटना न हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि मदद के लिए कोई भी नहीं आया। गाड़ी को बड़ी मुश्किल से निकाला गया है। 3 से 4 फिट नीचे धंसी सड़क जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले ही इस उक्त नेशनल हाईवे की मुरम्मत की गई थी। हाईवे 3-4 फीट नीचे धंस गया। अब जब इस हाईवे पर मुरम्मत की जा रही तो वहां से मिट्टी ही मिट्टी निकल रही है। जो मुख्य नेशनल अथारिटी के अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

मालिक ने बताया कि उनका करीब 7 लाख रुपए तक का नुकसान हो गया। उनके ट्राले के 7 टायर फट गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों से चंडीगढ़ से बठिंडा पार करने का 2400-2500 रुपए तक टोल प्लाजा लेने के बाद भी हाईवे का यह हाल है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर ही युवक को गोलियों से भूना
- नवरात्रि पर जुलुम में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के 14 रचनाकारों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और गीतों पर रात 2 बजे तक झूमते रहे श्रोता
- खंडवा में दहन से पहले ही धराशायी हुए रावण! बारिश और तेज हवाओं से पुतले भीगे, कुछ जगह जमीन पर गिरे
- खुशियों के बीच मौत का तांडवः मूर्ति विसर्जन करने गए 5 किशोर डूबे, 3 की टूटी सांसें, जानिए 2 की कैसे बची जान…
- भाजपा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…
