महाराष्ट्र के बीड़ जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गैंग ग्रामीण इलाकों के युवकों को निशाना बनाकर फर्जी शादी कराता था और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेता था। ताजा मामला गेवराई तहसील के उमापुर गांव से सामने आया है। यहां एक युवती ने पहले आठ बार शादी करने के बाद नौवीं बार उमापुर के एक युवक से शादी की और उसे भी ठग लिया। शादी तय कराने के लिए एजेंटों ने युवक से पहले ही लाखों रुपये ले लिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही दुल्हन और उसके साथ जुड़े लोग गायब हो गए, जिसके बाद युवक को धोखाधड़ी का पता चला।
महाराष्ट्र के बीड जिले में फर्जी शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अलग-अलग पुरुषों से शादी कराकर लाखों रुपये ठगे गए.
महाराष्ट्र के बीड जिले के उमापुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही महिला को अलग-अलग पुरुषों से शादी कराकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पीड़ित योगेश शिंदे ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
उनके अनुसार, वह और उनका परिवार उनके लिए दुल्हन की तलाश कर रहा था. इसी दौरान एक स्थानीय शादी कराने वाला एजेंट उनके संपर्क में आया और उसने एक लड़की का रिश्ता दिखाया. एजेंट ने इस शादी के लिए 3.5 लाख रुपये की मांग की.
बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद योगेश शिंदे के परिवार ने 3 लाख रुपये देने पर सहमति जताई. इसमें से 1 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये डिजिटल ट्रांसफर के जरिए दिए गए. पैसे मिलने के तीन दिन बाद एजेंट लड़की को लेकर आया और पास के एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते को भी कुछ लोग ठगी का जरिया बना रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
पीड़ित के अनुसार, शादी के दो महीने के भीतर ही महिला अचानक घर से फरार हो गई. जाते समय वह घर से करीब 6 ग्राम सोना और 80 हजार रुपये नकद लेकर चली गई. इसके बाद जब पीड़ित ने जांच की, तो उसे पता चला कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि एक संगठित ठगी का हिस्सा है.
जांच के दौरान पता चला कि जिस युवती से युवक की शादी हुई, वह पहले आठ अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी। हर बार यही तरीका अपनाया जाता था। यह गिरोह शादी के कुछ दिनों बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाता था। इस तरह कई युवकों को अपना शिकार बनाया गया।
पीड़ित योगेश शिंदे ने बताया कि इस पूरी घटना में उन्हें करीब 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसमें शादी के खर्चे और घर से चोरी हुए सामान की कीमत भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस ठगी के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं और आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं.
पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और न्याय की मांग की है। उसने बताया कि उसे धोखे में रखकर यह शादी कराई गई थी। इस मामले में चकलांबा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

