शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। लुटेरो कोई और नहीं बल्कि काम वाली बाई का बेटा ही निकला। आरोपी से नकदी बरामद कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
दरअसल घटना टीटी नगर थाना इलाके के पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर की है जहां काम वाली बाई के बेटे ने मालिक के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस घर में बर्तन, झाडू पोंछा का काम करने जाती थी मां, वहीं बेटे ने लूट की घटना की। घर में काम करने वाली बाई का नाम कमला रैकवार है। दोपहर तीन बजे के करीब पीड़िता के घर पहुंचा काम वाली बाई का बेटा गोलू रैकवार। दरवाजा खोलते ही पीडिता को धक्का देकर घर के अंदर घुसा साथ में गोलू का 1 दोस्त भी मौजूद था।
घर में घुसते ही महिला के हाथपैर बांधकर चाकू लगाया, अलमारी की चाबी मांगने लगा। चाबी देने से इंकार करने पर रॉड की मदद से अलमारी तोड़ी। आरोपी घर से डेढ़ लाख कैश, एप्पल का मोबाइल लैपटॉप लेकर भागा। पीड़िता बीमार थी और कुछ दिनों की छुट्टी पर घर में थी, वह माइनिंग विभाग में काम करती है। टीटी नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को पकड लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले ही 307 के केस में जमानत पर छूटकर आया है। आरोपी से कैश रिकवर करने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है।
सात फेरों का खूनी अंत! खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर दागीं 3 गोलियां, घर में मचा कोहराम

