Dharm Desk – ईश्वर की पूजा-अर्चना में दीपक जलाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, यह ऊर्जा और सकारात्मकता का सबसे महत्वपूर्ण साधन भी है. शास्त्रों और पुराणों में दीपक जलाने के नियम, संख्या और स्थान का बहुत महत्व बताया जाता है. साथ ही सही तरीके से दीपक जलाने से न केवल देवी-देवता खुश होते हैं. साथ ही साथ घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बना रहता है.

इन जगहों पर दीप जलाने से होती है मनोकामनाएं पूरी

  1. केले के पेड़ के नीचे दीपक जलने के फायदे
    गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से शादी में आ रही परेशानी दूर होती हैं और जल्दी ही शुभ योग बनते हैं.
  2. कपड़ों के धागे का दीपक कब जलाना चाहिए
    बीमार व्यक्ति के कपड़ों के धागे से घी का दीपक बनाकर इष्टदेव के सामने जलाने से गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है.
  3. चौरस्ते पर चौमुखा दीपक एक टोटका भी है
    आटे का चार मुंह वाला दीपक चौराहे पर जलाने से चारों दिशाओं में लाभ मिलता है और सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती है.
  4. बुरी नजर और नेगेटिव ऊर्जा से बचाव की जगह
    तिराहे, चौराहे या सुनसान जगह पर दिया जलाने से बुरी नजर या किसी भी प्रकार टोटकों का असर कम होता है.
  5. प्रतिदिन किचन में दिया लगाने का फायदा
    किचन में चूल्हे के पास दोनों और दीपक जलाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती, क्योंकि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है.
  6. मटके के पास दीप प्रज्वलित कब करना चाहिए
    मटके के पास रोजाना दिया जला कर पितरों का ध्यान करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
  7. घर के मुख्य द्वार पर दीपक लगाने का महत्व
    प्रतिदिन दोनों टाइम मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से पॉजिटिव ऊर्जा का आगमन होता है और नकारात्मकता ऊर्जा घर से दूर रहती है.

ईशान कोण में घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर पर हमेशा बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं.