चंडीगढ़। सुखबीर बादल ने एक्स पर डाली पोस्ट में कहा कि न्यूजीलैंड में शांतिपूर्ण सिख नगर कीर्तनों में बार-बार होने वाली बाधाएं जिनमें आज तौरंगा में हुई नवीनतम घटना भी शामिल है, बेहद चिंताजनक हैं। नगर कीर्तन हमारे सिख समुदाय की एक पवित्र धार्मिक प्रथा है जो शांति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती है।
सिख समुदाय, जो हमेशा सभी के कल्याण’ के लिए प्रार्थना करता है, ने ऐसे संवेदनशील अवसर पर अनुकरणीय शांति बनाए रखी।
इन बार-बार होने वाली घटनाओं से दुखी होकर, मैं विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से अपील करता हूं कि वे विदेश में सिख समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए इस मामले को तुरंत न्यूजीलैंड सरकार के साथ कूटनितीक रूप से उठाएं। धार्मिक अभिव्यक्ति सभी के लिए सुरक्षित होनी चाहिए। शिरोमणि अकाली दल पंजाब के आप्रवासियों के साथ खड़ा है।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

