Dharm Desk :- हमारे घर का किचन सर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती बल्कि यह पूरे घर की ऊर्जा और समृद्धि का मुख्य केंद्र होती है।किचन का सीधा संबंध परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, खुशहाली और आर्थिक स्थिति से होता है। पौराणिक कथाओं और के अनुसार किचन में रखे डिब्बों और रोजमर्रा की सामग्रियों में विशेष ऊर्जा समाहित होती है। जब इन सामग्रियों में कुछ खास प्राकृतिक और अच्छी चीजें मिला दी जाती हैं। तो घर की नकारात्मकता खत्म होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का तेजी से संचार होता है।

इससे न केवल घर के वास्तु दोष खत्म होते हैं।बल्कि धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।किचन में सकारात्मक माहौल होने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यारसामंजस्य और परस्पर सहयोग बढ़ता है। जब अन्न और मसालों को सही तरीके से और शुभ चीजों के साथ रखा जाता है। तो घर का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है।किचन में किए गए ये छोटे-छोटे बदलाव और आसान उपाय घर के सदस्यों की प्रगति के नए मार्ग खोलते हैं। जब किचन के विभिन्न डिब्बों में इन पवित्र वस्तुओं को रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।इन सरल नियमों का पालन करके कोई भी मनुष्य अपने घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली ला सकता है।

किचन के इन 4 डिब्बों में जरूर रखें ये चीजें :-

हल्दी की गांठ

चावल के डिब्बे में हल्दी की गांठ रखने से शुभ योगों का निर्माण होता है।जिससे इंसान के भाग्य का पूरा साथ मिलता है करियर में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं और घर में धन-धान्य तथा अन्न की लगातार वृद्धि होती है।

लौंग

नमक के बर्तन या डिब्बे में चार से पांच लौंग डाल देने से घर के अंदर मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा तनाव और मानसिक परेशानियां तुरंत दूर हो जाती हैं साथ ही वातावरण अत्यंत खुशहाल बनता है।

    चांदी का सिक्का

    आटे के डिब्बे में चांदी का एक शुद्ध सिक्का रखने से धन-दौलत तेजी से आकर्षित होती है। घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक तंगी या बेफिजूल के खर्चों से हमेशा के लिए राहत मिलती है।

    दालचीनी

    शक्कर के डिब्बे में दालचीनी का छोटा सा टुकड़ा रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।परिवार के सदस्यों में मिठास बढ़ती है और सुख, शांति तथा समृद्धि का निरंतर आगमन होता रहता है।