पंजाब में लगातार धमाके हो रहे है, जिससे आमजन में दहशत आ गई है। अमृतसर से सामने आया है जहां बीती रात करीब 9:15 बजे एक शराब के ठेके के बाहर धमाका किया गया। इस दौरान ठेके पर बदमाशों ने पहले पेट्रोल बम फेंका और दुकान को आग लगाने की कोशश की।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए, ठेका व्यवसाई की इस घटना के बाद चिंता बढ़ गई है। बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंकने के साथ ही मौके पर गोलियां भी चलाई गई। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक भागते समय हमलावरों की मैगजीन नीचे गिर गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ठेका अधिकारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि मजीठा इलाके में पहले भी शराब की दुकानों पर लूटपाट और गोलीबारी की वारदात हो चुकी हैं।

पुलिस एक कर्मचारी को ले गई थाने
बता दें कि जब पुलिस ने मौके से मिली मैगजीन को लेने की कोशिश की। तो कर्मचारियों ने मालिक के आने तक मैगजीन देने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस एक कर्मचारी को थाने ले गई। ठेका अधिकारियों ने सरकार से न्याय की मांग की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।
- कनाडा में 16 भारतीय गिरफ्तार, पुलिस का दावा- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए करते थे काम; 56 आपराधिक मामले दर्ज
- कोर्ट का बड़ा फैसला : खूंखार नक्सली प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल की सजा, जानिए किस घटना में शामिल थे दोनों…
- बड़ी खबर : मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, बंदूक और PMO का फर्जी ID बरामद
- Ganesh Chaturthi Decoration Ideas : लाइट्स से सजाएं बप्पा का दरबार, कम बजट में मिलेगा भव्य लुक
- सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का रास्ता साफ! Starlink, OneWeb और Jio को मिल सकता है बड़ा फायदा



